फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   460 students got admission in private schools under RTE

Shravasti News: आरटीई के तहत 460 छात्रों को मिला निजी विद्यालयों में प्रवेश

Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
460 students got admission in private schools under RTE
श्रावस्ती। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले के 460 बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश का लाभ मिला। इसके तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

निर्धन वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए शासन की ओर से शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। इसके तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके तहत शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जिले के 596 बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से पात्रों के चयन के लिए बीते माह पोर्टल पर ई लॉटरी कराई गई थी। ऐसे में ई लाॅटरी के माध्यम से 460 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों का प्रवेश कक्षा एक में उनके चुने हुए विद्यालयों में कराया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रणव शुक्ला ने बताया कि इन सभी बच्चों का प्रवेश गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। इनको निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावक की आय एक लाख प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed