{"_id":"5cc1e7c9bdec2214492aaeec","slug":"41556211657-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते ने कार से तीन लाख किए बरामद, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ते ने कार से तीन लाख किए बरामद, सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए पुलिस व उड़न दस्ता टीमों की ओर से वाहनों की जांच की जा रही है।
भिनगा कोतवाली पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने बुधवार की रात जांच के दौरान एक वाहन से तीन लाख तीस हजार रुपये बरामद किए।
टीम ने संबंधित कागजात न दिखा पाने पर रुपये कब्जे में लेकर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दल, प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसा बांट सकते हैं। ऐसा न हो इसके लिए आयोग के निर्देश पर जिले में स्थानीय पुलिस के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है।
उनकी ओर से वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान बुधवार रात भिनगा कोतवाली पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने बारातभारी गांव के निकट एक वाहन को रोका।
तलाशी में वाहन से तीन लाख तीस हजार 350 रुपये बरामद हुए। वाहन चालक बहराइच के थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत सलारगंज निवासी धीरेंद्र कुमार पैसे के संबंध कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।
इस पर टीम ने रुपये को सीज कर कोषागार में जमा करा दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि चालक ने पूछताछ में रुपये के बारे में उचित जानकारी नहीं दी, इसलिए पैसे को कोषागार में जमा करा दिया गया है।