फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The pivotal role of women in shaping a generation grounded in values.

Shravasti News: संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में नारी की अहम भूमिका

Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The pivotal role of women in shaping a generation grounded in values.
 गायत्री श​क्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं
श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को जिला समन्वयक दधिबल सिंह की अध्यक्षता में नारी उत्कर्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें गायत्री परिवार हरिद्वार से आईं निष्ठा रस्तोगी ने महिलाओं को परिवार के उत्तरदायित्वों और सदस्यों में संस्कार विकसित करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

निष्ठा रस्तोगी ने कहा कि देश में संस्कारवान मनुष्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सुसंस्कारित नारी को जिम्मेदारी उठानी होगी। बौद्धिक ज्ञान स्कूलों, शिल्प-उद्योग की शिक्षा उद्योगशालाओं और विज्ञान की शिक्षा प्रयोगशालाओं में मिलती है, लेकिन व्यक्तित्व को उत्कृष्ट बनाने का कार्य परिवार में नारी ही बेहतर ढंग से कर सकती है। उन्होंने नारी को देवत्व की मूर्तिमान प्रतिमा बताते हुए उसकी आध्यात्मिक प्रवृत्ति को विशेषता बताया।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा पीठ की संगीतकार नीलम और जिला समन्वयक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंदाकिनी, मीरा, कामेश्वर प्रसाद मिश्र, अरुण कुमार वर्मा और अंशिका मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed