फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Female students conveyed a message of safety by making posters.

Shravasti News: पोस्टर बनाकर छात्राओं ने दिया सुरक्षा का संदेश

Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Female students conveyed a message of safety by making posters.
केजीबीवी हरिहरपुररानी में पोस्टर दिखाती छात्राएं।
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी और सिरसिया में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने बालिका सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों पर पोस्टर बनाकर जागरूक किया। हरिहरपुररानी की प्रधानाचार्य कैशरजहां ने कहा कि महिलाएं खेती-किसानी, समूह संचालन और परिवहन समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभिभावक बेटियों को बोझ न समझें और उन्हें शिक्षा व पालन-पोषण का समान अधिकार दें। सिरसिया की प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आत्मविश्वास से आगे बढ़ने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सीख दी। कार्यक्रम में शशि किरण सिंह, ज्योति मौर्य, शेफाली शुक्ला, अर्चना तिवारी समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed