{"_id":"5c4f3f97bdec2258bd0c7f2e","slug":"41548697495-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती महोत्सव से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती महोत्सव से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में आयोजित महोत्सव से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। डीएम द्वारा जन सहयोग से भव्य श्रावस्ती महोत्सव कराकर प्रदेश में जो संदेश दिया गया है, वह बहुत ही सराहनीय है।
ऐसा आयोजन कराना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे निश्चित ही तपोस्थली में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस स्थल का सारनाथ और कुशीनगर की तर्ज पर विकास कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि तपोस्थली का सर्वांगीण विकास हो सके।
ये बातें रविवार देर शाम बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के चाइना मंदिर के निकट चक्रभंडार में आयोजित श्रावस्ती महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तपोस्थली होने के कारण यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश व भारत सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास’ की तर्ज पर काम कर रहे हैं।
इससे निश्चित ही हर तबके के लोग लाभान्वित होंगे। सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि डीएम ने जिले की ऐतिहासिक धरोहरों व पौराणिक स्थलों की जानकारी के साथ-साथ जिले की उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए जो पहल की, वह निरंतर निर्बाध रूप से चलती रहे। इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
इस महोत्सव से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक, पौराणिक, शैक्षिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों, धरोहरों को चिह्नित कर उनका सुरक्षित व सुव्यवस्थित रखरखाव करना तथा ऐसे स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण कराना होगा ताकि पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सके।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि तपोस्थली देश में श्रावस्ती एक ऐसा जिला हैं जहां कई देशों के मंदिर स्थापित हैं। सहेट महेट प्राचीन सभ्यता से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल है।
यहां के स्थानीय उभरते कलाकारों को मंच मिले ताकि उनके हुनर में निखार आए। यह महोत्सव निर्वाध आगे बढ़ता रहे जिससे कुछ ही वर्षों में इसकी पहचान पूरे भारतवर्ष में हो सके। इस दौरान डीएम ने मंत्री को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
श्रावस्ती महोत्सव में राजस्थान से आए कोहिनूर लांगा ग्रुप का नृत्य व मैथिली ठाकुर ग्रुप का गायन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला, ओडीएफ क्लीनिक का उद्घाटन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम, बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज अमवा के बच्चों द्वारा गीत, महिला समाख्या द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक, वाद सम्मेलन, जेतवन इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों को बुद्ध प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, प्रदेश के सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राममोहन राव, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि आदि मौजूद रहे।