{"_id":"5b58b0e74f1c1b0c718b612b","slug":"41532539111-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर नेपाल से लाई जा रही खंडित अष्टधातु मूर्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी कर नेपाल से लाई जा रही खंडित अष्टधातु मूर्ति बरामद
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नेपाल से तस्करी कर अष्टधातु की खंडित मूर्ति भारत लाई जा रही थी। सूचना पर एसएसबी ने सीमा पर नाकाबंदी की। जवानों ने मूर्ति बरामद कर ली है।
तस्कर, जवानों को चकमा देकर नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी के अनुसार खंडित मूर्ति भगवान विष्णु का सिर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी के कमांडेंट सीएस तोमर को मंगलवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर नेपाल से भारत आ रहे हैं। उनके पास अष्टधातु की मूर्ति है।
इस उन्होंने सीमा पर नाकाबंदी के निर्देश दिए। सीमा स्तंभ संख्या 634/07 के पास छोटी सुइया गांव होकर आने-जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई।
इस दौरान नेपाल की ओर से दो लोग आते दिखाई पड़े। उन्हें घेरने का प्रयास करने पर दोनों अष्टधातु की खंडित मूर्ति को फेंक कर वापस नेपाल की ओर भाग गए।