फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   40 followers worshipped the Bodhi tree

Shravasti News: हिमाचल के 40 अनुयायियों ने की बोधि वृक्ष की पूजा

Mon, 08 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 08 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
40 followers worshipped the Bodhi tree
बौद्ध तपोस्थली में बो​धि वृक्ष की पूजा करते हिमाचल से आए अनुयायी।   - संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को हिमाचल प्रदेश से आए 40 अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में बोधि वृक्ष पर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद विपश्यना केंद्र पर ध्यान भी लगाया।
विज्ञापन


अनुयायियों को विपश्यना ध्यान की जानकारी देते हुए बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि विपश्यना ध्यान केंद्र की अनोखी तकनीक व सिद्धांत ने इसे प्रचलित किया है। यह ध्यान की बहुत प्राचीन विधि है, जिसे आज से 2500 साल पहले गौतम बुद्ध ने खोजा था।
विज्ञापन


बताया कि भगवान बुद्ध ने इसी ध्यान की तकनीक से बुद्धत्व को प्राप्त किया। विपश्यना शब्द का अर्थ होता है- अंदर से देखना। इसका संदेश है कि जो चीजें जैसी हैं, उसे वैसे ही देखना चाहिए। विपश्यना सत्य और वर्तमान पर फोकस करता है। इस ध्यान की खास बात है कि यह ध्यान आपको भूतकाल की चिंताओं और भविष्य की आशंकाओं में जीने के बजाय आज के बारे में सोचने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed