Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   40 centres designated for board exams; 50 objections received

Shravasti News: बोर्ड परीक्षा के लिए 40 केंद्र निर्धारित, 50 आपत्तियां मिलीं

Wed, 04 Nov 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 04 Nov 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
40 centres designated for board exams; 50 objections received
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा की गई। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 40 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में 50 प्रत्यावेदन मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम ने संदिग्ध छवि और ब्लैक लिस्टेड विद्यालयों को केंद्र न बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा, आवागमन और विद्यालयों की दूरी का ध्यान रखने को कहा। 10 से 12 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले केंद्र आवंटित करने से बचने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में एसपी राहुल भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed