फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   36,923 beneficiaries will be verified again in PM Awas Yojana

Shravasti News: पीएम आवास योजना में 36,923 लाभार्थियों का फिर होगा सत्यापन

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
36,923 beneficiaries will be verified again in PM Awas Yojana
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में लाभार्थियों के डाटा का फिर सत्यापन करवाया जा रहा है। विभिन्न विभागों के कर्मियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन के दौरान डाटा का मिलान होने पर ही लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांवों में फूस के छप्पर में गुजारा कर रहे पात्रों को पक्का मकान बनवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना चलाई जा रही है। पात्रों को लाभान्वित करने के लिए कराए सर्वे में कुल 64 हजार 802 पात्रों का चयन किया गया है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से रैंडमाइजेशन के तहत 36 हजार 923 पात्रों का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें से 17 हजार 251 पात्रों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन के लिए कुल 85 कर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें 57 ग्राम पंचायत सचिव, सात जेई एमई, 20 एडीओ पंचायत व एक बीओ पीआरडी को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले में 31 जुलाई तक सत्यापन पूरा करवा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद पात्र व अपात्र की सूची शासन से जारी होगी। सूची जारी होने के बाद लाभार्थियों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अश्वनी कुमार सोनकर, पीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed