फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   भिनगा से दिल्ली व गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू

भिनगा से दिल्ली व गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 02 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
भिनगा से दिल्ली व गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू
श्रावस्ती। देश व प्रदेश की राजधानी सहित गोरखपुर महानगर के लिए रविवार को जनपद से चार बसें रवाना हुई। इसे भिनगा स्थित बस अड्डे से आरएम व एआरएम की उपस्थिति में सांसद व सीडीओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जल्द ही दस एसी व पंद्रह सामान्य बसों का संचालन प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। वहीं कुंभ पर प्रयागराज के लिए जिले के प्रत्येक गांव से निगम की बसें चलाने की बात कही।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने बताया कि पचास सवारी उपलब्ध कराने वालों दो लोगों को परिवहन निगम मुफ्त में कुंभ ले जाएगा।

भिनगा वासियों के लिए रविवार का दिन यादगार रहा। निर्माणाधीन दीवानी न्यायालय के सामने स्थित परिवहन निगम के बस अड्डे से रविवार को दिल्ली व गोरखपुर के लिए चार बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे सांसद दद्दन मिश्रा, सीडीओ अवनीश राय, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बहराइच मोहम्मद इरफान व सेवा प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाई।

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि जिले में आवागमन की जो समस्या थी, उसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। भिनगा इकौना से महानगरों के लिए बस सेवा शुरू कराई गई है।

प्रयास होगा कि पूर्व शासन काल में शुरू हुई बसों का संचालन फिर से प्रारंभ किया जाए। सीडीओ ने आरएम को भिनगा में अपना कार्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा, ताकि वह कलेक्ट्रेट के निकट भूमि आवंटित कर कार्यालय का संचालन प्रारंभ करा सकें।

ऐसा होने से बेहतर सेवा मिलने की बात कही। सेवा प्रबंधक ने कहाकि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां आवागमन के संसाधनों पर निर्भर करता है। भिनगा बस अड्डे से जल्द ही निर्धारित निर्धारित समय पर बसों का संचालन कराया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहाकि भिनगा में परिवहन निगम डिपो निर्माण तथा भिनगा गिलौला बस अड्डा के अपग्रेड की प्रक्रिया चालू है। जल्द ही इसे मूर्तरूप दिया जाएगा। डीएम की ओर से 25 बसों की मांग की गई थी।

जल्द ही भिनगा से महानगरों के लिए दस एसी व पंद्रह सामान्य बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि हम जिले में बसों का जाल बिछा दें। सोमवार से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा प्रारंभ की जाएगी।

एआरएम ने कहा कि कुंभ पर प्रत्येक गांव से प्रयागराज के लिए बसें भेजी जाएंगी। जो लोग कुंभ के लिए पचास यात्री तैयार करेंगे उनमें से दो लोगों को मुफ्त कुंभ ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, पंकज मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन मार्गों पर होगा बसों का संचालन
भिनगा से रविवार को गोरखपुर व दिल्ली के लिए वाया बहराइच, लखनऊ बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। जल्द ही भिनगा से दिल्ली वाया बहराइच चहलारी घाट होते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।

इकौना से दिल्ली वाया सेमरी, भिनगा. चहलारी घाट बसों का संचालन शुरू होगा। सोमवार की शाम चार बजे से भिनगा से गोरखपुर वाया सिरसिया, तुलसीपुर बस संचालित की जाएगी।


भिनगा से गोंडा वाया सेमरी, इकौना, खरगूपुर, आर्य नगर होते हुए बसों का संचालन होगा। लखनऊ के लिए सुबह पांच बजे भिनगा से बस संचालित होगी जो नौ बजे पहुंचेगी।

बहराइच से भिनगा के लिए रात आठ बजे व नौ बजे बस का संचालन प्रतिदिन अतिरिक्त रूप से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed