{"_id":"6016e5898ebc3e32ef0ea0af","slug":"28532-children-polio-polio-dose-at-536-booths-srawasti-news-lko562534092","type":"story","status":"publish","title_hn":"536 बूथों पर 28532 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहीएचसी इकौना में नवजात को पोलियो की खुराक देते श्रावस्ती विधायक।
- फोटो : SRAWASTI
Link Copied
श्रावस्ती। जिले के 536 बूथों पर रविवार को 28532 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में श्रावस्ती विधायक व भिनगा में सीएमओ ने किया।
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के दौरान रविवार को जिले के 536 बूथों पर मौजूद 186 एएनएम सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 28532 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले को आठ सेक्टर में बांटा गया था। वहीं इसकी निगरानी के लिए प्रत्येक 10 बूथ पर एक पर्यवेक्षक के हिसाब से 51 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था। जबकि मॉनिटरिंग के लिए 23 नोडल अधिकारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला कर किया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रजत सिंह, डॉ. अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में पल्स अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने नवजात को पोलियो की खुराक देकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।