फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   26 found corona infected including a policeman

एक पुलिसकर्मी समेत 26 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
26 found corona infected including a policeman
श्रावस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में मल्हीपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी व सीएचसी सिरसिया के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 26 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सात लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 699 पहुंच गई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन न किए जाने के कारण अब संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया का एक स्वास्थ्यकर्मी व मल्हीपुर थाने का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही सिरसिया के कोयलहवा में एक, बेचईपुरवा में छह, सिरसिया बाजार में पांच, बनगई में एक, जमुनहा के बनगई में दो, हरिहरपुररानी के परसा डेहरिया में दो, कोडऱी में एक, इकौना की टीचर कॉलोनी में एक, इकौना बाईपास में एक, आजादनगर में एक, जयचंद्रपुर कटघरा में एक, भिनगा के गिरिजाघर में एक व अंसारी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। जिले में अब तक 23,464 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 22946 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक कुल 699 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें से 561 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। 127 लोग अब भी कोरोना संक्रमित हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 170 पहुंच चुकी है। इनमें से 90 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 17, गिलौला में 15, भंगहा में 15, जमुनहा में नौ, सिरसिया में 14 व भिनगा में 20 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।

इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आये सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। साथ ही संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग करने के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed