फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   2518 candidates left PET on the second day

दूसरे दिन 2518 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीईटी

Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
2518 candidates left PET on the second day
राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय से पीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में रविवार दूसरे दिन हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में दोनों पालियों में 2518 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी बरती गई। स्वयं डीएम व एसपी ने भी मातहतों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार दो पालियों में पीईटी आयोजित हुई। दोनों ही पाली में गौरी शंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में 432, जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में 456, राजा वीरेंद्र कात सिंह महाविद्यालय भिनगा में 624, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में 864, श्रीअलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 480 व श्री काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज गिलौला में 408 परीक्षार्थी सहित कुल 6528 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3264 के सापेक्ष 2000 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1264 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नदारद रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 3264 के सापेक्ष 2010 परीक्षार्थी ने परीक्षा दिया जबकि 1254 परीक्षार्थी दूसरी पाली में नदारद रहे। सीसीटीवी कैमरे व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच आयोजित हुई इस परीक्षा के दौरान शनिवार व रविवार को 5238 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान दोनों ही पालियों में सभी नामित स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद रहे। डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों ही पालियों में किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की कोई अनियमितता की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed