{"_id":"687007ab7e89cca29f06cbf5","slug":"23-nominations-made-on-the-first-day-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112623-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन हुए 23 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव : पहले दिन हुए 23 नामांकन
Fri, 11 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 23 अधिवक्ताओं ने नामांकन करवाया। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।
अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता शैलेंद्र विक्रम मिश्रा, दिनेश कुमार पाठक, राम पारस भार्गव, सुरेश चंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी व अरुण कुमार मिश्रा ने एल्डर कमेटी अध्यक्ष धनीराम वर्मा को नामांकन पत्र सौंपा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विष्णु दत्त अस्थाना व मोहम्मद नसीम ने नामांकन कराया।
महामंत्री पद पर चंद्र कुमार मिश्रा, सतीश कुमार मौर्य, पंकज कुमार मिश्रा व वेद प्रकाश मिश्रा ने नामांकन कराया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रत्नेश्वर पांडेय व एस श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर रामकिशोर यादव व कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार तिवारी तथा सिद्धनाथ ओझा, मध्य उपाध्यक्ष पद पर आशीष सिंह राना, विनीत कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार निषाद व बृजेश कुमार मिश्रा तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर दिनेश कुमार सोनी, मोहम्मद आसिफ एवं राम सुभाष पांडेय ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के लिए सोमवार सुबह 10 से दो बजे तक का समय तय है।