फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   विश्व शांति के लिए 1150 उपासकों ने की प्रार्थना

विश्व शांति के लिए 1150 उपासकों ने की प्रार्थना

Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
विश्व शांति के लिए 1150 उपासकों ने की प्रार्थना
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती गुरुवार को अनुयायियों से गुलजार रही। विभिन्न देशों से आए 1150 उपासकों ने आनंद बोधि व गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस दौरान समूची तपोस्थली बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िके उद्घोष से गूंजायमान रही। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती अनुयायियों से गुलजार है। गुरुवार को कोरिया से 250, श्रीलंका से 300, थाईलैंड से 200, वर्मा से 200 सहित 200 अन्य उपासकों का दल तपोस्थली पहुंचा।
विज्ञापन


इसमें शामिल सदस्यों ने आनंद बोधि व गंध कुटि पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान सभी उपासक नमो तस्सा ऋतु का उद्घोष कर रहे थे।

इसके बाद दल के सदस्यों ने बौद्ध तपोस्थली के कच्ची कुटि, पक्की कुटि, पूर्वाराम विहार, अंगुलीमाल स्तूप, सहेट महेट आदि मूमेंटों का भ्रमण भी किया।

इस दौरान बुद्धम् शरणम् गच्छाम् िके उद्घोष से समूची तपोस्थली गूंजायमान रही। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि जो भी लोग गंध कुटि पर पूजा अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान बुद्ध ने यहां पर अपने जीवन के सर्वाधिक 24 वर्षावास बिताकर श्रावस्ती की धरती को पवित्र किया था। श्रावस्ती में चीन, जापान, मलेशिया, तिब्बत, भूटान, कोरिया, श्रीलंका, वर्मा, थाईलैंड व म्यांमार सहित अन्य देशों से लोग विश्व शांति की कामना लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed