फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   नवनिहालों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही ....

नवनिहालों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही ....

Sat, 12 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
नवनिहालों के शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही ....
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान शिक्षक व सहायक शिक्षिका अवकाश पर मिली। शौचालय में ताला लटका देख शिक्षामित्रों को कड़ी फटकार लगाई। हैंडपंप के पानी से दुर्गंध आने पर डीएम ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को जांच कराने को कहा। स्कूल में बच्चों की संख्या भी बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन



जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिट्ठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। सहायक शिक्षिका पूजा यादव चिकित्सीय अवकाश पर मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन



विद्यालय में शिक्षामित्र राधा देवी व रामकली मिली। छात्र उपस्थित पंजिका देखने पर नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों से पहाड़ा, गिनती व गणित के सवाल भी पूछे। इस पर डीएम संतुष्ट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने दो बच्चों को सम्मानित भी किया। विद्यालय के शौचालय में ताला लटका मिला तो फटकार लगाते हुए खुलवाने का निर्देश दिया। विद्यालय में लगे हैंडपंप के पानी से बदबू आने पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता को जल की जांच कर उसे दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed