फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   211 teachers received appointment letters, faces blossomed

211 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Sat, 05 Dec 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
211 teachers received appointment letters, faces blossomed
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त 211 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री ने डीएम व विधायकों की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिसे पाकर नवनियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। इसकी शुरुआत एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण कर किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान है। जैसे एक कुम्हार घड़े को तराश कर बेहतर बनाता है ठीक उसी प्रकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनकी जिंदगी संवारना गुरुजनों की जिम्मेदारी है। इसलिए अध्यापक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारे। जिससे वह बड़े होकर उच्च पदों पर आसीन हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की ओर से निष्पक्ष पारदर्शी ढंग से जिस सम्मान के साथ नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जा रहा है, यह एक ऐतिहासिक कदम है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से नई शिक्षा नीति का अध्ययन अवश्य कर लेने की सलाह दी, ताकि बच्चों को विद्यालय में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाधिकारी टीके शिबु, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे व भिनगा विधायक मोहम्मद असलम राईनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त शिक्षक शशी प्रभा पाठक, संगीता वर्मा, विजय लक्ष्मी तिवारी, विक्रम कुमार तिवारी, अमर पाल, विक्रम सिंह, मुकेश मुनि, राजेश कुमार, जयशंकर यादव, असमतउल्ला खां सहित 100 महिला, 104 पुरुष व सात दिव्यांग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी, उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, प्रभारी बीएसए कमलेश कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह सहित नवनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed