{"_id":"619fc60581826851c6508f0e","slug":"209-villages-will-get-pure-water-srawasti-news-lko606085371","type":"story","status":"publish","title_hn":"209 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
209 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में घर घर नल योजना की समीक्षा बैठक करती डीएम
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन घर-घर नल योजना की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिलेवासियों को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध पानी मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में यह कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन (घर-घर नल योजना) लागू है। जन-जन को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध पेयजल की अनिवार्यता है। लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा तो निश्चित ही वह स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए जिले के 148 ग्राम पंचायतों के 209 गांवों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर नल योजना की शुरुआत की गई है। इस परियोजना का संचालन होने से शुद्ध पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी।
इससे निश्चित ही लोगों को शुद्ध पानी मुहैया होगा। इसके लिए 29 ग्राम पंचायतों के 35 गांवों के लिए अनुबंध का गठन हो गया है। जहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिले में एजेंसी का चयन जलशक्ति मिशन कार्य कराने के लिए कर लिया गया है। जिसे शीघ्र कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद, संबंधित एजेंसी के अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)