{"_id":"5c6d8bb0bdec22737c291e52","slug":"201550683056-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"230 शिकायतों में सिर्फ 20 का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
230 शिकायतों में सिर्फ 20 का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भिनगा में इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने।
समय से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें, जिससे फरियादियों को बार बार तहसील व मुख्यालय तक दौड़ भाग न करनी पड़े। सभी तहसीलों में कुल 230 शिकायतें आईं, जिसमें सिर्फ 20 का ही मौके पर निपटारा हो सका।
भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में अनदेखी अक्षम्य होगी। शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फरियाद लेकर आई लौकिहा निवासी मंजू देवी ने बताया कि 13 जून 2018 को उसने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र देने के साथ फीस भी जमा की थी।
इसके बाद भी अब तक पैमाइश नहीं हो पाई। इस पर जिलाधिकारी ने मौजूद उपजिलाधिकारी को लापरवाही के लिए संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को दंडित करने तथा तत्काल भूमि पैमाइश कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान यहां कुल 82 शिकायतें आई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, जिला विकास अधिकारी वीके तिवारी, तहसीलदार राजकुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, डूडा के जिला प्रबंधक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इकौना में मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 129 शिकायतें आई। इनमें से मौके पर ही 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जमुनहा में अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय कि अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मात्र दो शिकायतों का निपटारा हो सका।