फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मछरिहिवा फीडर फुंका, ठप हुई विद्युत आपूर्ति

मछरिहिवा फीडर फुंका, ठप हुई विद्युत आपूर्ति

Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मछरिहिवा फीडर फुंका, ठप हुई विद्युत आपूर्ति
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा का मछरिहिवा फीडर रविवार सुबह अचानक फुंक गया। इससे क्षेत्र के करीब 42 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


बहराइच से पहुंचे विशेषज्ञों की ओर से फीडर की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इससे डेढ़ लाख लोग बिना बिजली के रहे।

विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर के सहारे नगर पालिका परिषद भिनगा के केशवपुरम, सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर, कृष्णनगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के करीब 42 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।

यह फीडर उपकेंद्र का सबसे बड़ा फीडर है। जो भिनगा व ककरदरी जंगल के मध्य से होकर गुजरा है। ऐसे में रविवार सुबह करीब नौ बजे लाइन में आई फाल्ट के कारण अचानक फीडर फुंक गया।
विज्ञापन


इससे समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी मरम्मत के लिए बहराइच से विशेषज्ञों को बुलाया गया। फाल्ट के चलते नगर के चार वार्ड के साथ ही वर्गीवर्गी, चहलवा, गोबार, लौकीपुरवा, मदरहवा, पतिझिया, मछरिहिवा, रामपुर ककरा, रामपुर जब्दी, परसा डेहरिया सहित करीब 42 गांव की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में करीब डेढ़ लाख की आबादी बिना बिजली के रही। देर शाम तक विशेषज्ञ फीडर की मरम्मत का कार्य करते रहे। इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि बहराइच से आए विशेषज्ञों की टीम ने फीडर की मरम्मत का कार्य किया। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चलता रहा।


नहर में मिला नवजात का शव
श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के मुख्य सरयू नहर में रविवार सुबह अकबरपुर गांव के निकट एक नवजात का शव उतराता दिखा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed