फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   विद्युत पोल की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विद्युत पोल की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
जमुनहा (श्रावस्ती)। रामपुर बस्ती के मजरा बस्ती पुरवा में रविवार देर शाम पिछाड़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट चौकी पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट चौकी अंतर्गत ग्राम रामपुर बस्ती के मजरा बस्ती पुरवा निवासी कुंवारा (78) पत्नी राम लखन रविवार देर शाम अपने घर के बाहर बैठी थी।
विज्ञापन


वहां पहुंचे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करने लगा। अचानक ट्रॉली पास में लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर तेज होने के कारण विद्युत पोल टूट कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पास में बैठी कुंवारा भी उसकी चपेट में आ गई। वृद्धा पर पोल गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।


परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।

इस बारे में चौकी प्रभारी राजीव मिश्र का कहना है कि मौत का कारण विद्युत पोल का गिरना था। परिवारीजनों द्वारा सुलह समझौता कर लिए जराने व कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिए जाने के कारण लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed