फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   20 ashes come in the grip of flames

लपटों की चपेट में आकर 20 आशियाने राख

Thu, 25 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
20 ashes come in the grip of flames
मनिहारपुरवा में लगी आग को बुझाते दमकल व मौजूद ग्रामीण - फोटो : SRAWASTI
सिरसिया (श्रावस्ती)। मनिहारपुरवा मे गुरुवार दोपहर बाद आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों की चपेट में आने से 20 घर, दो बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। वहीं अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहलादनगर टिटिहिरिया के मजरा मनिहारपुरवा मे गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से नीबर पुत्र छोटकऊ के घर में आग लग गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी होती व ग्रामीण मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास करते, लपटों ने पड़ोसी द्वरिका, बेकारू, छेद्दन, रक्षाराम, जीवन लाल, कल्हू, भगेडू, केशवराम, सुन्दर लाल, मक्खन लाल, गया प्रसाद, अतवारी, शिवकुमार, सालिकराम, सिरताज, नानबाबू, अजय, रामराज व इब्राहिम के घर को अपनी आगोश में ले लिया। आग को बेकाबू देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी। सूचना के बाद तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू करवाया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से सुलेमान की दो बीघा गेहूं की फसल भी जल कर राख हो गई। आग की चपेट में आकर नीबर के दो मवेशी भी झुलस गए। वहीं बेटी के तिलक के लिए छेद्दन के घर पर रखा दस हजार रुपये नगदी सहित सभी घरों में रखा कपड़ा, बर्तन अनाज सहित सारा सामान जल कर राख हो गया। अग्निकांड में करीब लाखों रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की काई सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार भिनगा ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को क्षति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed