फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   19 cases disposed of in complete resolution day

संपूर्ण समाधान दिवस में निपटे 19 मामले

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
19 cases disposed of in complete resolution day
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल 19 मामले निस्तारित किए गये। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 309 मामले आए।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी ने की। इस दौरान यहां 176 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर नौ शिकायतों को निस्तारित किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं भिनगा तहसील में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र व उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर ही चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं जमुनहा तहसील में उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान संबंधित तहसील में सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के प्रति किया जागरूक
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल द्वारा सोनवा थाना क्षेत्र के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं व युवतियों को विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं महिला आरक्षी सोनी देवी ने महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं व महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिभंग के आरोप में छह गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। (संवाद)

77 वाहनों का हुआ ई-चालान
श्रावस्ती। पुलिस ने शनिवार को विभिन्न चेकपोस्ट व बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 77 वाहनों की जांच कर पांच वाहनों का ई-चालान किया। इस दौरान पुलिस ने 1,06,500 रुपये शमन शुल्क भी वसूला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed