{"_id":"5c800f3dbdec22141a4a05de","slug":"181551896381-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2003 की वरिष्ठता सूची से न हो स्थायी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2003 की वरिष्ठता सूची से न हो स्थायी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश में कार्यरत सीजनल संग्रह अमीनों को मुख्यमंत्री की ओर से स्थायी करने की घोषणा की गई है। इसके लिए जारी सूची में 2003 की ज्येष्ठता को आधार बनाया गया है।
इस आधार पर जिले में कई सीजनल संग्रह अमीन स्थायी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में संग्रह अमीन के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में सीजनल संग्रह अमीनों ने कहा है कि वह विगत कई वर्षों से इस पद पर कार्य कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की ओर से सीजनल संग्रह अमीनों की स्थायी नियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए जो आधार लिया गया है, वह दोषपूर्ण हैं। ऐसे में वर्ष 2003 में बनाई गई दोषपूर्ण वरिष्ठता सूची को निरस्त किया जाए।
राजस्व परिषद के स्तर से सीजनल संग्रह अमीनों को राजस्व संग्रह अमीन के रिक्त पदों पर समायोजित कर नियुक्ति प्रदान की जाए। 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को भी इसका लाभ दिया जाए।
ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार श्रीवास्तव, मोलहे राम, केसरी कुमार, सुरेंद्र कुमार तिवारी, विनोद कुमार आर्य सहित कई अन्य सीजनल संग्रह अमीन मौजूद रहे।