फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   विद्युतीकरण के नाम पर मझौवा सुमाल में हो रही मानकों की अनदेखी

विद्युतीकरण के नाम पर मझौवा सुमाल में हो रही मानकों की अनदेखी

Wed, 16 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण के नाम पर मझौवा सुमाल में हो रही मानकों की अनदेखी
इकौना (श्रावस्ती)। सौभाग्य योजना के तहत मझौवा सुमाल गांव में हो रहे विद्युतीकरण के कार्य में ठेकेदार की ओर से मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


कार्य अधूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगा कर कनेक्शन ऑनलाइन करा दिया है। इससे उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल का मैसेज आ रहा है।

ऐसे में प्रधान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा को मंगलवार को दिए शिकायती पत्र में प्रधान उदयराज त्रिपाठी ने कहा है कि इकौना के ग्राम मझौवा सुमाल में सौभाग्य योजना के तहत नवंबर 2018 में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था।
विज्ञापन


गांव के मजरा गुलवारिया, अहिरनपुरवा, बढ़ईपुरवा, साईं पुरवा में अभी विद्युतीकरण का काम अधूरा है। इसके बावजूद यहां करीब 200 लोगों को विद्युत कनेक्शन देकर उनके घरों पर बिजली का मीटर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हुई है। इतना ही नहीं ठेकेदार की ओर से ग्रामीणों से विद्युत पोल उठाने के लिए पांच सौ रुपये की मांग की जा रही है। विद्युत पोल में मानक के अनुरूप गिट्टी मौरंग व सीमेंट नहीं डाला जा रहा है।


ऐसे में जहां विद्युत पोलों के गिरने का खतरा है, वहीं बिना आपूर्ति मिले ही लोगों के मोबाइल पर बिल के भुगतान का मैसेज आ रहा है। ऐसे में प्रधान ने डीएम से हस्तक्षेप कर मौका मुआयना कराने, समस्या का निपटारा कराने की मांग की है।

इकौना के ग्राम मझौवा सुमाल में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ है। पोल लगाने में हो रही अनियमितता की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- रमाशंकर मौर्या, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed