{"_id":"5a04a31c4f1c1b87698ba6ea","slug":"181510253340-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में तेजी लाएं कार्यदायी संस्थाएं, अन्यथा होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में तेजी लाएं कार्यदायी संस्थाएं, अन्यथा होगी कार्रवाई
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में तेजी लाएं कार्यदायी संस्थाएं : डीएम
श्रावस्ती। विकास भवन के राप्ती सभागार में गुरुवार को डीएम ने विकास कार्यों समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर जहां अधिकारियों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई, वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस व राजकीय निर्माण निगम से जवाब तलब किया है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि पैसा होने के बाद भी विकास कार्यों को समय से पूरा न करने वाले अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को बख्सा नहीं जाएगा। उन्हें चिह्नित कराकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने सीडीओ को अधिशाषी अभियंता सिंचाई, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस व परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थित संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय से निस्तारण कर दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि प्रदेश स्तर पर रैंकिंग में सुधार हो सके।
वहीं डीएसओ को कार्यालय में स्थापित शिकायत पटल के फोन नंबर पर अब तक कितने राशन कार्ड धारकों द्वारा शिकायतें की गई व कितनी शिकायतों का निस्तारण हुआ, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत आधार लिंक कराने के काम में तेजी लाने को कहा।
डीएम ने पाइप पेयजल योजना, गड्ढा मुक्त सड़क, खराब ट्रांसफार्मर की समीक्षा की। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान पर्याप्त मात्रा में बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, किसानों का पंजीकरण समयावधि के अंदर पूरा करने, सभी धान क्रय केंद्रों का समय से संचालन कराने व दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
इस दौरान उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, सीएनडीएस, पैक्सफेड, आवास विकास परिषद द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।