फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   18 crore reached in the accounts of 3656 beneficiaries

3656 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 18 करोड़

Thu, 21 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
18 crore reached in the accounts of 3656 beneficiaries
श्रावस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले 3656 गरीबों को अपना आशियाना मिलने का सपना पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लाभार्थियों को बुधवार को आवास की प्रथम व द्वितीय किश्त जारी कर दी गई। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम किश्त के 2454 लाभार्थियों के खाते में नौ करोड़ 81 लाख छह हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित किया है। वहीं द्वितीय किश्त के 1202 लाभार्थियों के खाते में आठ करोड़ 41 लाख 40 हजार रुपये भेजा गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए लाभार्थियों के खाते में भेजे गए 18 करोड़ 23 लाख 46 हजार रुपये से जिले के 3656 लाभार्थियों को अपना आशियाना मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में और जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास पाने वाले सभी लाभार्थियों के सपने व उम्मीदें जल्द पूरी होंगी। यह योजना आवास की आस देख रहे गरीबों के लिए उपहार स्वरूप है। इससे घर की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को बड़ी संख्या में घर मुहैया होगा। इसकी अधिकारियों से मॉनिटरिंग भी कराई जाएगी। जिनके पास जमीन नहीं थी उन्हें पट्टा देकर आवास मुहैया कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब को जरूरी सुविधाओं के लिए मुसीबत न उठानी पड़े। इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। पीएम स्वामित्व योजना लोगों का भाग्य बदलने जा रही। योजना में टेक्नोलॉजी की मदद लेकर ग्रामीणों को जमीन व खेत का मालिकाना हक दिलाया जा रहा है। जमीनों के कागज दिखाकर ग्रामीण बैंक से ऋण ले सकते हैं। सरकारी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed