{"_id":"6484bc15031d832ffc07c146","slug":"179-villagers-tested-in-free-medical-camp-srawasti-news-c-104-1-slko1050-33-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 179 ग्रामीणों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 179 ग्रामीणों का परीक्षण
Sat, 10 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के भैसाही नाका चौकी की ओर से शनिवार को अहलाद नगर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए 179 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के साथ मुफ्त चिकित्सकीय मशवरा भी प्राप्त किया। एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी क्रियाशील रहती है।
इसके चलते ही शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कोयलहवा, मनिहार पुरवा, मुर्तिहवा, टिटिहिरिया सहित आसपास के कई गांवों के 179 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर मौजूद उप-कमान्डेंट (चिकित्साधिकारी) डॉ. कुलदीप ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
ग्रामीणों से अपील की कि देशविरोधी ताकतों व अराजक तत्वों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस अथवा एसएसबी चौकी पर अवश्य दे। इस मौके पर भैसाही नाका एसएसबी चौकी प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) ओमकार, निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक उपनिरीक्षक फार्मासिस्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।