फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   महिला सशक्तीकरण थीम पर होगी गणतंत्र दिवस परेड

महिला सशक्तीकरण थीम पर होगी गणतंत्र दिवस परेड

Tue, 22 Jan 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण थीम पर होगी गणतंत्र दिवस परेड
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस की परेड इस वर्ष जिले में महिला सशक्तीकरण पर आधारित होगी। परेड के दिन शनिवार को महिलाएं आंखों पर पट्टी बांधकर हथियारों का उपयोग करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन


परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड में की गई। इसका पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइंस में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व मंगलवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में फुल ड्रेस परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


परेड में महिला आरक्षी टोली, बाइक टोली, रेडियो टोली, अग्निशमन विभाग, पीएसी, होमगार्ड के साथ ही कई अन्य दस्ते शामिल हुए।

जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड महिला सशक्तीकरण की थीम पर आयोजित की जा रही है। परेड के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सभी विंग अपना कौशल दिखाएंगी। महिला टोली, बाइक टोली मुख्य आकर्षण होंगी। परेड के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी व अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed