फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   बीस बोटा खैर सहित पिकप बरामद, एक गिरफ्तार

बीस बोटा खैर सहित पिकप बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बीस बोटा खैर सहित पिकप बरामद, एक गिरफ्तार
सिरसिया (श्रावस्ती)। पश्चिमी सोहेलवा जंगल में शनिवार को माफिया की ओर से खैर के पेड़ कटवाए गए। इसे पिकअप पर लाद कर ले जाया जा रहा था। इस दौरान वन कर्मियों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन


मौके पर वाहन छोड़कर दो लोग भाग निकले, जबकि एक को टीम ने दबोच लिया। उसे 20 बोटा लकड़ी व पिकअप सहित वन कार्यालय लाया गया।

पश्चिमी सोहेलवा में तैनात वन क्षेत्राधिकारी प्रेम शंकर त्रिपाठी को शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि माफिया की ओर से जंगल में खैर के पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन


लकड़ी के बोटा बना कर माफिया उसे पिकअप पर लदवा रहे हैं। इस पर वन क्षेत्राधिकारी ने वन दरोगा राधेश्याम यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, वन रक्षक धीरेंद्र कुमार के साथ मिल कर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्हें पिकअप मिली। वन कर्मियों को देख पिकप सवार भागने लगे तो टीम ने माफिया को दबोच लिया। दो अन्य मौके से भाग निकले।

युवक की पहचान ग्राम भितुहिरिया निवासी अनवर अली के रूप में हुई। टीम अनवर अली सहित पिकअप व बीस बोटा खैर को वन कार्यलय पश्चिमी सोहेलवा पहुंची। बाद में अनवर अली को सिरसिया थाने लाया गया। जहां अनवर सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed