फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   16 infected including 15 SSB personnel

15 एसएसबी जवानों सहित 16 संक्रमित

Sun, 27 Sep 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
16 infected including 15 SSB personnel
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में एसएसबी जवानों सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही दस लोग स्वस्थ भी हुए। इसके बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इससे अब सशस्त्र सीमा बल के जवान भी अछूते नहीं रहे। रविवार आई रिपोर्ट में सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में 15 जवान कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही सिरसिया के वीरपुर बगही में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं संक्रमित मरीजों के आसपास के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही रविवार को दस लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें इकौना के गहिला में एक, अंबेडकर नगर में छह, सिरसिया बाजार में एक, जमुनहा बाजार में एक व गिलौला बाजार निवासी एक युवक शामिल है। जिले में कुल पॉजिटिव मिले 934 में से 843 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं, जबकि 13 की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में कुल कोरोना एक्टिव की संख्या अब 91 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 39537 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 30727 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 196 पहुंच चुकी है। इनमें से 41 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 20, गिलौला में 05, भंगहा में 03, जमुनहा में 06, सिरसिया में 04 व भिनगा में 03 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed