फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   16 arrested with 202 liters of raw liquor.

202 लीटर कच्ची शराब के साथ 16 गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
16 arrested with 202 liters of raw liquor.
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शनिवार रात अवैध शराब निर्माण, बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार क्विंटल लहन भी बरामद किया। जिसे ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या के निर्देश पर शनिवार रात अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री व निर्माण रोकने को टीम गठित कर छापा मारा गया। इस दौरान सिरसिया पुलिस ने आसमान सिंह टिटिहिरिया निवासी सुरेश के कब्जे से 15 लीटर, मिश्री लाल के कब्जे से 20 लीटर, लक्ष्मण के पास से 20 लीटर, अनिरुद्ध के पास से 20 लीटर, मुरारी को 10 लीटर, रक्षाराम के कब्जे से 15 लीटर तथा राम शंकर के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस ने दो क्विंटल लहन भी बरामद किया। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने गढ़ी निवासी तेजराम को 10 लीटर, चमारनपुरवा निवासी जोधी को 10 लीटर, स्वराज पुरवा हरदत्त नगर निवासी रमेश कुमार को 10 लीटर, अवसान कुंडी निवासी सीताराम को 10 लीटर, सुरइया निवासी कमलेश को नौ लीटर, तेुंदआ बराव निवासी साबित राम को आठ लीटर, परसाडेहरिया निवासी राम सागर को दस लीटर व लक्ष्मनपुर कोठी निवासी हीरा लाल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने दो क्विंटल लहन बरामद किया। वहीं सोनवा पुलिस ने गलापुरवा निवासी रम्भा देवी को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। वहीं लहन को ग्रामीणों के समक्ष नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed