फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   36 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई अधिकांश गांवों की विद्युत आपूर्ति

36 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई अधिकांश गांवों की विद्युत आपूर्ति

Sat, 08 Jun 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
36 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई अधिकांश गांवों की विद्युत आपूर्ति
श्रावस्ती। तराई में गुरुवार रात तेज आंधी के कारण जिले में करीब 56 स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूट कर गिर गए थे। इसके चलते समूचे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। भिनगा व इकौना नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति तो शुक्रवार देर रात बहाल करा दी गई जबकि जिले के शेष हिस्सों में 36 घंटे बाद भी आपूर्ति बाधित है जिससे लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


तेज आंधी के कारण विद्युत उपकेंद्र भिनगा, घोलिया, बंजारनपुरवा, गिलौला, सीताद्वार, कटरा व इकौना के सभी फीडरों की आपूर्ति गुरुवार देर रात बाधित हो गई थी। निगम कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद इकौना नगर सहित भिनगा के टाउन व कलेक्ट्रेट फीडर सहित आसपास के गांवों की आपूर्ति तो बहाल करा दी गई जबकि अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति शनिवार को भी बाधित रही।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने से सिरसिया, जमुनहा, सेमरी, भंगहा, लक्ष्मनपुर, सेमगढ़ा, लक्ष्मननगर, रतनापुर व तुलसीपुर आदि क्षेत्र के करीब 285 गांवों की लगभग सात लाख आबादी 36 घंटे बाद भी आपूर्ति से वंचित है। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। इतना ही नहीं बिजली न मिलने से जलापूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के टूटे खंभे और तारों को बदलवाया जा रहा है। जल्द ही सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
-रमा शंकर मौर्य, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed