फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   आदेश का हो अनुपालन तो दूर हो पेयजल संकट

आदेश का हो अनुपालन तो दूर हो पेयजल संकट

Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
आदेश का हो अनुपालन तो दूर हो पेयजल संकट
श्रावस्ती। जेठ की दोपहरी में तराई की धरती भी तप रही है। ऐसे में पिछले दिनों हुई बारिश का भी कोई असर नहीं हुआ। उमस भरी भीषण गर्मी के कारण पहाड़ी नालों सहित तालाब व जलाशय पूरी तरह सूख चुके हैं। तालाबों व जलाशयों में पानी न भराए जाने के चलते पशु-पक्षी पेयजल के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में सिंचाई मंत्री द्वारा दिए गए आदेश से लोगों में संकट दूर होने की उम्मीद जगी है। यदि आदेश का अनुपालन हुआ तो मवेशियों के सामने पेयजल संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन


जिले में कुल 1219 छोटे-बड़े तालाब हैं। इनमें 374 मनरेगा के आदर्श जलाशय भी शामिल हैं। इनमें से करीब नब्बे फीसदी तालाब कई माह से सूखे पड़े हैं जिनमें दरार पड़ चुकी है। यही हाल सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नालों का भी है जिनमें रेत उड़ रही है। जंगली जीवों को पेयजल संकट से बचाने के लिए वन विभाग द्वारा खोदवाए गए जलाशय में टैंकर से पानी भरवाया जा रहा है जबकि बाकी तालाब व पोखरों का कोई पुरसाहाल नहीं है। वहीं नहर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद माइनरों में पानी न दिए जाने के कारण वे पूरी तरह सूखे पड़े हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


भिनगा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदर, गोवंश आदि को नालियों का पानी पीते देखा जा रहा है। इसके बावजूद प्रशासन को इन सूखे तालाब में पानी भरवाने की याद नहीं आ रही है। देखा जाए तो ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों में अप्रैल से ही पानी भराए जाने का प्रावधान है जिसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव राज वित्त अथवा ग्राम पंचायत निधि से रकम निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद तालाब सूखे पड़े हैं। ऐसे में शुक्रवार को समीक्षा के दौरान सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा पंद्रह जून तक अधिकारियों को तालाब व पोखर में पानी भरवाने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब पशु-पक्षियों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी।


आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है। बारह जून तक सभी तालाबों में पानी भरा दिया जाएगा।
-योगानंद पांडे, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed