फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं मामले

Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं मामले
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज ने की। इस दौरान उन्होंने 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौता से वादों का निपटारा कराने की अपील की।
विज्ञापन


सचिव व सिविल जज अपर्णा देव ने कहा कि तेरह जुलाई को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसमें मोटर वाहन अधिनियम, भरण-पोषण, वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, श्रम अधिनियम से संबंधित वाद, शॉप एक्ट, नाप-तोल के मामले, विद्युत अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद एवं नगर पालिका परिषद अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद स्टांप एक्ट, चकबंदी वाद, दाखिल खारिज तथा दीवानी मामलों का निपटारा सुलह समझौते से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु फौजदारी मामलों का निपटारा जुर्म स्वीकारोक्ति व जुर्माने के आधार पर होगा। इसका सभी लाभ लें। शिविर को नायब तहसीलदार, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, विष्णु दत्त अस्थाना, जीपी मिश्र मधुकर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed