{"_id":"5ce6d95abdec22077d5bf2a9","slug":"15586328453-srawasti-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना प्रारंभ होते ही गठबंधन दोनों विधानसभाओं में रहा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना प्रारंभ होते ही गठबंधन दोनों विधानसभाओं में रहा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा सीट के मतों की गणना गुरुवार को कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में सुबह आठ बजे अपने निर्धारित समय से शुरू हुई। शुरूआती दौर में दोनों विधानसभाओं में जहां गठबंधन प्रत्याशी हावी रहे, वहीं यह आंकड़ा अंत तक जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर बरकरार रहा। हालत यह रहे कि बीसवें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते मतगणना स्थल से भाजपा एजेंट धीरे धीरे निकलने लगे। दोपहर बाद स्थिति यह रही कि भाजपा के समर्थक जिले से निराश होकर बलरामपुर की ओर देखने लगे।
श्रावस्ती लोकसभा की दो विधानसभा सीटें भिनगा व श्रावस्ती जिले में हैं। भिनगा में कुल 375972 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 202189 व महिला 173764 व थर्ड जेंडर 19 हैं। वहीं श्रावस्ती में कुल 402390 वोटर हैं। जिनमें पुरुष 213829 व महिला 188546 व थर्ड जेंडर 5 हैं। जिले में कुल 778362 मतदाता हैं। इसमें से 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती में 61.65 व भिनगा में 59.79 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इसकी मतगणना गुरुवार को तथागत हाल श्रावस्ती में की गई। मतगणना अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई। भिनगा विधानसभा की मतगणना सागर गांव व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजापुर पुरैना गांव से प्रारंभ हुई। पहले ही चरण में भिनगा विधानसभा में भाजपा 3962 मत पाकर बसपा के राम शिरोमणि वर्मा से आगे रही।
विज्ञापन
पहले चक्र में राम शिरोमणि वर्मा को 3451 मत मिले थे। वहीं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मात्र 1504 व बसपा के राम शिरोमण को 4429 मत मिले थे। इसी के बाद बसपा की बढ़त लगातार हर राउंड में जारी रहीा। भिनगा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 28 राउंड व एक बूथ को मिला कर गठबंधन प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे। यही स्थिति श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की रही। यहां कराए गए तीस राउंड की मतगणना में बसपा उम्मीदवार भाजपा से आगे रहे।
दोनों सीटों पर तीन बजे तक हुई मतगणना
श्रावस्ती लोकसभा सीट में भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की मतगणना तीन बजे तक समाप्त हो गई। इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्र के पांच पांच बूथों के वीवीपैट रैंडम तरीके से निकाले गए। इनकी पर्ची प्रेक्षक के सामने छांट कर उसकी गणना की गई। पर्चियों की मिलान ईवीएम में पड़े मतों से भी की गई।
अभेद दुर्ग बना रहा मतगणना स्थल
मतगणना के दौरान कलेक्ट्रेट अभेद दुर्ग बना रहा। यहां तीन चरणों में सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी। पहला चरण फोरलेन से प्रारंभ किया गया था। एक ओर से फोरलेन बंद था, तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था के लिए दोनों गेटों पर तथा कलेक्ट्रेट की छत पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। मतगणना स्थल पर प्रेक्षक को छोड़ सभी को मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर जाने के लिए तीन गेट बनाए गए थे। एक गेट से एजेंटों को जाने की अनुमति थी। तो एक गेट से मतगणना कार्मियों को प्रवेश दिया गया। एक गेट प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी के लिए सुरक्षित किया गया था।
अधिकारी भी ले रहे थे रुझान
कलेक्ट्रेट सभागार में रुझान देखने के लिए टीवी लगाई गई थी। यहां प्रेस प्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी भी चुनाव का रुझान ले रहे थे। वहीं भिनगा तहसील में अधिवक्ता भी चुनाव परिणाम जानने के लिए टीवी पर नजर जमाए हुए थे।
बाजार में पसरा रहा सन्नाटा
लोकसभा चुनाव की मतगणना का असर बाजार में साफ दिखाई दिया। बाजार में दुकानें तो खुली थी, लेकिन सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लोग जहां घरों में टीवी पर परिणाम देख रहे थे तो वहीं बाजारों में भी दुकानदार टीवी और मोबाइल के माध्यम से मतगणना का हाल देख रहे थे। वहीं सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ने पंजाब पुलिस कमांडो के साथ गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।