फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   15 thousand reward gangster arrested

15 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
15 thousand reward gangster arrested
श्रावस्ती। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात 15 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खैरीकला के मजरा लोखड़ियनपुरवा निवासी मंगल उर्फ दिनेश कुमार दबंग किस्म का व्यक्ति है। जिसके विरुद्ध स्थानीय थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। भिनगा कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी द्वारा उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया था। इसके बाद से पुलिस मंगल को तलाश रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक भिनगा बृजेश द्विवेदी ने हमराहियों के साथ छापा मारकर खैरीमोड़ तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार मंगल के विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित भिनगा कोतवाली में सात मामले दर्ज हैं। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed