{"_id":"5c82b25cbdec2213f4134147","slug":"131552069212-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में 62 किशोरियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में 62 किशोरियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के स्वास्थ्य उपकेंद्र कलकलवा में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा मनाया गया। जहां मौजूद एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 62 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आयरन की दवा खिलाई। साथ ही उन्हें एनीमिया से बचाने के टिप्स भी दिए गए। स्वास्थ्य उपकेंद्र कलकलवा में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
किशोरियों व बालिकाओं को एनीमिया की समस्या से दूर रखने व उससे बचाव के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एएनएम सुषमा मिश्रा ने 11 से 14 वर्ष तक की 62 किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनको हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किशोरियों का वजन करने के साथ ही उन्हें आयरन की दवा खिलाई। इस दौरान जिला पोषण विशेषज्ञ नीरज मिश्रा ने सभी किशोरियों को पौष्टिक खाना, सफाई, शिक्षा व एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। मौके पर किरन वर्मा, सपना सिंह, सुमन गुप्ता, मीरा सिंह, नसीमा, राजकुमारी, गिरीश आदि मौजूद रहें।