{"_id":"5c82b235bdec22141f00d60c","slug":"131552069173-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत सांसद ने दीप जलाकर की। उन्होंने कार्यक्रम में लाभार्थियों को आरोग्य कार्ड वितरित किया।
सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि देश व समाज के चहुंमुखी विकास में बालिकाओं व महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उधर इकौना में शुक्रवार को महिला सामाख्या की ओर से महिलाओं की भूमिका पर गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं भिनगा के जूनियर हाईस्कूल सहित कई अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कई ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन शुरू कराया है। लड़कियां हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, हमें इनकी प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीके सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पुरुष के कंधों से कंधा मिला कर चल रही हैं। बेटियां शिक्षित हो अपना अधिकार प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान सांसद ने पात्रों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोग्य कार्ड का वितरण किया। में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेडी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट केके श्रीवास्तव, पंकज यादव, सुनील तिवारी, पंकज मिश्रा सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।