{"_id":"5c47568cbdec225eb27a994a","slug":"131548179084-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के बैनर तले जिले के एनएचएम कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी भिनगा स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में जारी रहा।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने कहा कि काफी समय से सरकार एनएचएम कर्मियों का शोषण करती आ रही है।
इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण के खिलाफ अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि हमें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। विभाग में ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए। संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन करने के साथ ही नवीन पद का सृजन करते हुए विशिष्ट सेवा नीति लागू की जाए।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं को नियत वेतनमान प्रदान किया जाए। इस दौरान डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. रामसमुझ चौधरी, जगदेव वर्मा, रवि कुमार, अनुपम मिश्र, रविशंकर व पंकज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।