फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 16 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
श्रावस्ती। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। भोर से ही इकौना के सीताद्वार झील सहित जिले के कई अन्य स्थानों पर लोगों ने स्नान के साथ पूजन किया।
विज्ञापन


सूर्य उपासना के बाद खिचड़ी दान किया। इस मौके पर कई समाजसेवियों व राजनीतिक दलों की ओर से खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

मकर संक्रांति के चलते मंगलवार को इकौना के सीताद्वार झील, जमुनहा के जगपतिनाथ, गिलौला के झारखंडी महादेव व सदाशिव महादेव, दिकौली, सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर व स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम सहित कई अन्य जलाशयों व राप्ती के तटों पर भोर से ही लोग पहुंचने लगे। ठंड के बीच लोगों ने नदी व जलाशयों में स्नान किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सूर्य उपासना कर खिचड़ी का दान भी किया। लोगों के घरों में भी खिचड़ी का ही भोज किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने मान्य को भी आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में हुए कार्यक्रमों में जुटे लोग
भिनगा स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव व दीप वाटिका में समाजसेवी रामरूप गुप्ता तथा इकौना में भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता की ओर से मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया।

इकौना में भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक उत्थान का संदेश देता है। यह पर्व मौसम परिवर्तन का है।


आज के दिन से सूर्य उत्तरायण की और बढ़ता है। देश की एकजुटता को बनाए रखने के लिए हमें अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत है।

इस दौरान इकौना क्षेत्र के साधु, संत व आमजन को खिचड़ी भोज कराया गया। भिनगा में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों सहित नगर वासियों ने खिचड़ी भोज किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed