फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   13 found corona infected, 17 healthy

13 मिले कोरोना संक्रमित, 17 हुए स्वस्थ

Sat, 05 Sep 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
13 found corona infected, 17 healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 13 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 727 पहुंच गई। जिसमें से 127 कोरोना के मरीज अब भी सक्रिय हैं। जिनका इलाज चल रहा हैं। इसके साथ ही कोरोना से 17 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार आई रिपोर्ट में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें भिनगा के नई बाजार में एक, अंसारी मोहल्ला में दो, प्राथमिक विद्यालय खैरी के निकट एक, सिरसिया के तेलहर में एक, जमुनहा के त्रिलोकपुर में एक, धोबियनपुरवा में तीन, इकौना के तिलकपुर में एक, गिलौला बाजार में दो व ठाकुर पुरवा में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 727 पहुंच गई है। इनमें से 127 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 11 पहुंच गई है। जिले में कुल 173 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। जिनमें से 93 कंटेनमेंट जोन अभी भी एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 17, गिलौला में 16, भंगहा में 15, जमुनहा में 10, सिरसिया में 14 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शनिवार को जमुनहा के नासिरगंज के तीन, सीएचसी सिरसिया के एक, इकौना में बनकटवा के दो, टीचर कॉलोनी के चार, आजाद नगर के दो, चौक निवासी दो व शास्त्री नगर निवासी तीन लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed