फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   12.19 crore rupees will be spent on the embankment near Mejehana, saving six villages from the floods of Rapti.

Shravasti News: 12.19 करोड़ से मुझेहना के पास बनेगा तटबंध, राप्ती की बाढ़ से बचेंगे छह गांव

Wed, 29 Oct 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
12.19 crore rupees will be spent on the embankment near Mejehana, saving six villages from the floods of Rapti.
श्रावस्ती। हरिहरपुर रानी विकासखंड क्षेत्र के छह से ज्यादा गांवों को राप्ती की बाढ़ के दौरान कटान से बचाने के लिए मुझेहना गांव के पास तटबंध का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए बाढ़ खंड की ओर से 12.19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही तटबंध निर्माण का काम शुरू करवाया जाएगा।हरिहरपुर रानी विकासखंड के खजुहा, झुनझुनिया, मुझेहना, अंधरपुरवा, मोहम्मदपुर कला आदि गांवों को राप्ती की बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध का निर्माण करवाया जाएगा। बाढ़ खंड की ओर से अंधरपुरवा तटबंध के किमी 8.42 से 9.05 तक मोहम्मद कला गांव के पास तटबंध निर्माण के लिए 12.19 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पूर्वी अवधेश कुमार ने आगामी बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा कर इसे पास करवाने की बात कही है। गांव के पास तटबंध निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव भेजे जाने की सूचना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed