फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   पहले दिन जांची 18 सौ उतर पुस्तिकाएं

पहले दिन जांची 18 सौ उतर पुस्तिकाएं

Sat, 09 Mar 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन जांची 18 सौ उतर पुस्तिकाएं
श्रावस्ती। भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में शनिवार से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया। पहले दिन कुल अठारह सौ उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 315 परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां पर इंटरमीडिएट की 45325 व हाईस्कूल की 72876 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य के लिए 280 परीक्षक व 35 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 129 परीक्षक व 19 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 151 परीक्षक व 16 उप प्र्धान परीक्षक लगाए गए हैं। शनिवार को पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 1800 कापियां जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौहार्द बिगाड़ने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
फोटो..16
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली व इकौना थाने में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ने की। इस दौरान उन्होंने इकौना में होली खेलने वाले मार्ग का निरीक्षण भी किया। शांति समिति की बैठक के दौरान एएसपी वीसी दूबे ने कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का पर्व है। होलियारे ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। यह भी प्रयास करें कि जो रंग न खेलना चाहे अथवा बीमार हो उस पर रंग कदापि न डालें। पर्व पर यदि किसी ने सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ नगर डॉ. जंग बहादुर यादव व प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने भी अमन चैन से त्यौहार मनाने की अपील की। वहीं इकौना में शांति समिति की बैठक के बार एएसपी ने इकौना के बेचू बाबा मंदिर सहित होलिका जुलूस मार्ग का निरीक्षण भी किया। उनके साथ सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे, तहसीलदार राजकुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जयनारायण शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed