फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   एक बल्ब जलाने का प्रतिमाह बिल 3200 रुपये

एक बल्ब जलाने का प्रतिमाह बिल 3200 रुपये

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक बल्ब जलाने का प्रतिमाह बिल 3200 रुपये
श्रावस्ती। बिजली निगम की लापरवाही के चलते केवल उपकेंद्र भिनगा में ही 375 गरीब बिजली बिल के बोझ के नीचे दबे हुए हैं। सुबह होते ही ये गरीब फटे-पुराने बिल लेकर अधिशाषी अभियंता की चौखट पर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी बिल में सुधार नहीं हो रहा है। निगम गांवों में मुश्किल से एक बल्ब जला पाने वाले गरीबों को 3200 रुपये का बिल थमा रहा है।

गांवों में केंद्र सरकार की कई योजनाएं घर-घर बिजली पहुंचा रही हैं लेकिन अब यही बिजली उनके घरों में रोशनी के बजाए उनकी कमर तोड़ रही है।

मामला कुछ ऐसा है कि गांव में विद्युतीकरण के बाद बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए। इसके बाद ज्यादातर गरीबों ने घर में बड़ी मुश्किल से एक-एक बल्ब लटका लिया लेकिन उनके पैरों तले की जमीन तब खिसक गई जब विभाग ने उन्हें एक माह का बिल 3200 रुपये भेजा।
विज्ञापन


इतना बड़ा बिल पाकर ज्यादातर गरीबों ने बिजली का तार नोच कर घर से फेंक दिया। इसके बाद भी उन्हें लगातार प्रतिमाह 3200 का बिल मिलता रहा।

जब वे इस बिल को लेकर भिनगा उपकेंद्र गए तो वहां पता चला कि उन्हें नियम-17 रूरल के तहत कनेक्शन मिलना था। जिसमें उन्हें औसतन प्रतिमाह 150 रुपये ही बिजली बिल के रूप में देने थे लेकिन उनका कनेक्शन दूसरे नियमों के तहत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद जब उपभोक्ता अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में बिजली बिल सुधार व रूरल के तहत विद्युत कनेक्शन देने की मांग को लेकर पहुंचे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विद्युत उपकेंद्र भिनगा में ही 375 ग्रामीण ऐसे जुट गए जिनका कनेक्शन नियम-17 रूरल के तहत न होकर किसी अन्य नियम के तहत हो गया।

ऐसा ही मामला लेकर एक महिला पहुंची। शिवगढ़ कला निवासी सूर्य लाल गुप्ता पुत्र संत प्रकाश को भी बीपीएल के तहत निशुल्क कनेक्शन मिला था। कनेक्शन मिलने के बाद ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे वह दो छोटे बच्चे व पत्नी के साथ अपनी गरीबी छोड़ गया था। इसी बीच उसकी पत्नी को जो बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का पेट भर पा रही थी, 3200 रुपये प्रतिमाह का बिल कर्मचारियों ने थमा दिया।

जबकि उसका दावा है कि पति की मृत्यु के बाद उसके पास कभी इतना पैसा ही नहीं आया कि वह दस रुपये से फ्यूज बल्ब बदलवा सके।

इसके बावजूद उसके ऊपर प्रतिमाह 3200 का विद्युत बिल चढ़ रहा है। ऐसे ही कई अन्य गांव के गरीब उपभोक्ता हैं जिन्होंने ऐसे बिलों के डर से अपने घरों का कनेक्शन नोच कर फेंक दिया।


ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल के तहत किसी भी व्यक्ति का प्रतिमाह का बिल 3200 रुपये नहीं हो सकता है। किसी त्रुटि के तहत ही ऐसा हुआ होगा। ऐसे बिल को सुधारा जा सकता है। यदि पीड़ित मेरे पास आए तो उनकी मदद होगी।
-रमा शंकर मौर्या, अधिशाषी अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed