{"_id":"69b060f31a27f77b18010145","slug":"11786-students-appeared-in-the-board-examination-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118589-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बोर्ड परीक्षा में उपस्थित रहे 11,786 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बोर्ड परीक्षा में उपस्थित रहे 11,786 विद्यार्थी
Tue, 10 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए जाते विद्यार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हाईस्कूल व इंटर की दो पालियों की परीक्षा में कुल 11,786 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं 1,299 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान उड़ाका दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 12,027 में से 10,793 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 1,234 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के वीओसीजी एफओएनडी, कृषि गणित, कृषि रसायन विषय की परीक्षा हुई। इसमें 213 में से 207 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के वाणिज्य विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 845 में से कुल 786 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 59 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।