फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   जंगल में तना काट कर पेड़ सुखाने का माफियाओं ने निकाला नया फार्मूला

जंगल में तना काट कर पेड़ सुखाने का माफियाओं ने निकाला नया फार्मूला

Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
जंगल में तना काट कर पेड़ सुखाने का माफियाओं ने निकाला नया फार्मूला
तना छीलकर सुखा रहे बेशकीमती पेड़
विज्ञापन

- गिरने पर वन विभाग से नीलामी में औने-पौने दाम पर खरीदते माफिया
- वन माफिया और विभागीय कर्मचारियों की सांठगांठ से चल रहा खेल
रतनापुर (श्रावस्ती)। वन माफिया ने जंगल से बेशकीमती पेड़ हथियाने को नया फार्मूला निकाला है। इसके तहत माफिया जंगल के कीमती पेड़ों के तने छीलकर उन्हें कमजोर कर देते हैं। इससे पेड़ सूख जाता है। इसके बाद या तो चोरी से पेड़ काट ले जाते हैं या फिर तेज हवा से ये गिर जाते हैं। पेड़ गिरने के बाद विभागीय लोगों से सांठगांठ कर धारा सी वन के तहत नीलामी में इन्हीं को औनेपौने दामों पर खरीद लेते हैं। बड़े पैमाने पर हो रहे इस गोरखधंधे की जानकारी के बाद भी विभाग के उच्चाधिकारी चुप है।
जंगल में अवैध कटान पर रोक के बाद अब वन माफिया ने विभागीय नियमों के साथ लकड़ी हथियाने का नया रास्ता निकाल लिया है। ऐसा ही कुछ हरदत्त नगर गिरंट के जंगल में देखने को मिला। यहां वन माफियाओं ने साखू के पेड़ों के तने को कुल्हाड़ी से काट कर पतला कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि वन माफिया इसके बाद इन पेड़ों के सूखने व गिरने का इंतजार करते हैं। पेड़ गिरने के बाद इसे विभाग व निगम से साठ गांठ कर औने पौने दामों में खरीद लेते हैं। यही लकड़ी बाहर जाकर खरीदे गए मूल्य की कई गुना महंगी हो जाती है। इस तरह जंगल में किसी एक पेड़ के तने पर नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में पेड़ों पर देखा जा सकता है। जहां केवल हल्की हवा से पेड़ गिर जाते हैं। जानकारों की माने तो कई पेड़ इस तरह से गिर कर बिक भी चुके हैं।
विज्ञापन


बाक्स में-
ऐसे होती पेड़ों की बिक्री
जंगल में तूफान व अन्य कारणों से गिरे पेड़ों को विभाग एकत्र करता है। इसका मूल्यांकन विभाग करके वन अधिनियम की धारा सी वन के अंतर्गत इसे बेचने को वन निगम को पत्र भेजता है। इस तरह की लकड़ियां वन विभाग के रेगुलर लाट के अंतर्गत नहीं आती। इसलिए इसकी निलामी के लिए निगम की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार नहीं किया जाता। इससे वन माफिया विभाग की मिली भगत से इसे खरीद कर एक नंबर से बाहर भेजते हैं। जहां इसकी कीमत खरीद से लगभग दस गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स में-
वन विभाग सी वन की लकड़ियों की नीलामी वन निगम से कराता है। पेड़ों को काट कर उसे सुखाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जावेद अख्तर, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed