{"_id":"5c056558bdec2241a43f8da3","slug":"111543857496-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में नहीं पहुंची बिजली, 100 ग्रामीणों को थमा दिया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में नहीं पहुंची बिजली, 100 ग्रामीणों को थमा दिया बिल
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। विद्युतीकरण के लिए चयनित मध्यनगर मनोहरापुर का मजरा बनकट में दो माह पूर्व विद्युत पोल लगाया गया था।
इसी बीच बिना सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगा कर सौ ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन भी दे दिया गया। बिना आपूर्ति दिए ही अब बिजली निगम द्वारा ग्रामीणों को विद्युत बिल भेज दी गई।
जिसे देख ग्रामीण हक्का बक्का हो गए। नराज ग्रामीणों ने सोमवार गंाव में प्रदर्शन कर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पड़ताल में पता चला कि गांव का दो माह पूर्व सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था।
ठेकेदार द्वारा गांव में विद्युतपोल व एलटी लाइन के लिए केबिल गांव में गिराई गई थी। कुछ स्थानों पर विद्युत पोल खड़ा करके तार लगाया गया। जबकि कई स्थानों पर अब भी काम बाकी है।
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा बिजली निगम से मिली भगत कर आनन-फानन में गांव में कैंप लगवा कर सौ ग्रामीणों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन भी दे दिया गया।
इतना ही नहीं बिना केबिल जोड़े लोगों के घरों में मीटर भी लगा दिया गया। लोग विद्युत लाइन बिछाने व आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर ही रहे थे। विगत सप्ताह इन सभी सौ ग्रामीणों को बिजली निगम द्वारा बिजली बिल भेज दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत अवर अभियंता विद्युत इकौना से की गई। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफॅ नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण श्यामता ने बताया कि बिना बिजली सप्लाई के उनका 900 रुपये बिल का मोबाइल पर मैसेज आ गया है। जबकि गांव में किसी के यहां एक दिन भी बिजली नहीं जली।
इसी तरह गांव के मेवालाल, रामवती, अमित, राधेश्याम, मोहित सहित अन्य ग्रामीणों को भी निगम द्वारा बिल भेजा गया है। जबकि गांव में अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
एसडीओ विद्युत इकौना विजय कुमार बताते हैं कि बनकटा में ग्रामीणों को बगैर लाइन के बिजली बिल भेजे जाने की जानकारी नहीं है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।