फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   11 positives including two policemen in Shravasti

श्रावस्ती में दो पुलिसकर्मी सहित 11 पॉजिटिव

Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
11 positives including two policemen in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो पुलिस कर्मी सहित 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दस लोग कोरोना से स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से घर लौट आए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मल्हीपुर थाने में तैनात दो पुलिस कर्मी संक्रमित मिले। इसके साथ ही इकौना के तिलकपुर में एक, रघुनाथपुर सिसवा में एक, भिनगा सब्जी मंडी निवासी एक, जमुनहा के दुर्गापुर धूमबोझी निवासी एक, सिरसिया के सेखवनिया पंडितपुरवा निवासी एक, गिलौला के विजयपुर के मजरा धोबीपुरवा में दो व मोहम्मदपुर में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं जिले के दस लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें जमुनहा बाजार निवासी पांच, गिलौला बाजार निवासी तीन, इकौना के विदुहनी निवासी एक व भगवानपुर बनकट निवासी एक लोग शामिल हैं। जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 42111 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 31789 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 963 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 87 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 197 पहुंच चुकी है। इनमें से 42 जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 20, गिलौला में 06, भंगहा में 03, जमुनहा में 06, सिरसिया में 04 व भिनगा में 03 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। बाहर से घर वापस लौटने पर साबुन से हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed