फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   11 people, including health workers, corona positive

एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Mon, 31 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
11 people, including health workers, corona positive
श्रावस्ती। जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार आई रिपोर्ट में जिले के 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें जमुनहा सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। इसके साथ ही इकौना क्षेत्र में छह, जमुनहा क्षेत्र में दो तथा भिनगा व गिलौला में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं आसपास क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। जबकि 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन न किए जाने के काराण अब इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा के चिकित्सक आवास कालोनी में रह रहा एक कर्मी पॉजिटिव मिला। भिनगा के मोहल्ला मंगलभट्ठा निवासी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके साथ ही गिलौला के कमलाभारी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

वहीं जमुनहा के त्रिलोकपुर में एक, इकौना के खरगूपुर रोड चौबेजोत में दो, अवधूतनगर जयचंदपुर कटघरा में एक, आजाद नगर में एक, अरानंदपुर कटरा में एक, गौतम नगर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। जिले में अब तक 22713 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 22080 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 641 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 506 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले। वहां 200 मीटर परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 164 पहुंच चुकी है। इनमें से 87 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। वहीं इस बारे में सीएमओ डा. एपी भार्गव बताते हैं कि संक्रमित लोगो के संपर्क में आये सभी लोगो की जांच कराई जाएगी। लोग एहतियात बरतें क्योंकि सावधानी ही एकमात्र बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed